मुखिया के हड़ताल पर मंत्री श्रवण कुमार ने सारा दोष केंद्र सरकार के मत्थे मढ़ा!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार!

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सांसद कौशलेंद्र कुमार रहुई प्रखंड के टाडापर पहुंचे,जहां उन्होंने द्वारा आयोजित भंडारा कार्यक्रम में शिरकत किया। इस दौरान श्रवण कुमार ने मुखिया के द्वारा हड़ताल और धरना प्रदर्शन के मसले पर किए जाने के सवाल पर कहा हमारे विभाग के कर्ताधर्ता मुखिया ही है लेकिन हमको यह बात का समझ में नहीं आ रहा है बिहार में 3 साल से प्रधानमंत्री आवास योजना का एक भी लक्ष्य बिहार को प्राप्त नहीं हुआ है। लेकिन मुखिया लोगों को यह सब दिखाई नहीं देता है। मुखिया को गरीब लोगों की भी चिंता होनी चाहिए। गांव के गरीब बरसात में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। मुखिया लोगों को इन सभी समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार से सवाल करना चाहिए। राज्य सरकार मुखिया की समस्या को सुनने का काम करेगी। भारत सरकार के द्वारा मजदूरों के लिए मनरेगा में 33% की कटौती की गई है। अभी भी केंद्र सरकार पर मनरेगा का 1100 करोड़ रूपया बकाया है। भारत सरकार लगातार के लोगों के साथ अनदेखी कर रही है। इन सभी समस्याओं को लेकर मुखिया अपनी आवाज को बुलंद क्यों नहीं करते हैं। इन सभी कार्यों को पंचायत के मुखिया ही देखते हैं। बावजूद इन सभी सवालों पर केंद्र सरकार से मुखिया क्यों नहीं सवाल करती है। सिर्फ राज्य की सरकार पर लालछन लगाना कहीं से भी उचित है। मुखिया लोगों को चिंता राज्य के गरीब मजदूरों की करनी चाहिए जो दूसरे राज्यों में जाकर मजदूरी करने का काम करते है।

बाइट।श्रवण कुमार ग्रामीण विकास मंत्री बिहार

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment