लखीसराय-बिहार प्रदेश मुखिया संघ के बैनर तले जिले भर के मुखिया का 19 सूत्री मांगों को लेकर महा धरना!

SHARE:

रिपोर्ट :- शशिकांत मिश्रा!

लखीसराय में बिहार प्रदेश मुखिया संघ के बैनर तले जिले भर के मुखिया अपनी 19 सूत्री मांगों को लेकर महा धरना पर बैठ गए हैं। समाहरणालय स्थित धरना स्थल पर जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की अगुवाई में महा धरना दिया जा रहा है। लखीसराय जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उनकी लड़ाई केवल राज्य सरकार से नहीं है, केंद्र सरकार से भी है। दोनों सरकारें मुखिया के अधिकारों में कटौती कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगे नहीं मानी तो पूरे प्रदेश में और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। मुखिया संघ की मांग है कि सरकार 19 सूत्री एजेंडे पर तत्काल सकारात्मक पहल करे ताकि संवैधानिक तौर पर चुने गए मुखिया पद की गरिमा और अधिकार बचे रहे‌। बताते चलें 16 अगस्त से ही 19 सूत्री मांगों को लेकर मुखिया संघ आंदोलनरत है।

बाइट- अनिल कुमार सिंह, अध्यक्ष,जिला मुखिया संघ, लखीसराय।
बाइट- जूली देवी, रामगढ़ चौक मुखिया संघ।
बाइट- राजीव कुमार, मुखिया।

Join us on:

Leave a Comment