शिक्षक चला रहे थे मिनी गन फैक्ट्री ,भारी मात्रा में अधनिर्मित हथियार समेत 3 महिला व 6 पुरुष गिरफ्तार!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री को किया उद्वेदन, भारी मात्रा में अधनिर्मित हथियार के साथ नौ लोगों को किया गिरफ्तार

बेगूसराय में पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए भारी मात्रा में अर्ध निर्मित हथियार और हथियार बनाने के समान के साथ नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल पटना एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस को सूचना मिल रही थी कि मुंगेर जिले के रहने वाले दो नियोजित शिक्षक बेगूसराय में एक रिटायर सरकारी कर्मी के भवन में अवैध तरीके से हथियार का निर्माण कर रही है । इस सूचना पर पुलिस ने लाखों थाना क्षेत्र के 55 टोला स्थित दिल्ली जल बोर्ड के सेवानिवृत कर्मचारी परमानंद राय के घर में छापेमारी की जहां से पुलिस ने 6 पुरुष और तीन महिला को गिरफ्तार किया । पुलिस ने मौके से 12 अर्ध निर्मित पिस्टल , 24 बैरल , एक लेथ मशीन, मिलिंग मशीन, ड्रिल मशीन , ग्राइंडर मशीन और 18000 रुपया के साथ कई सामान जप्त किया है । फिलहाल पुलिस ने मकान को सील कर दिया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मुंगेर जिला के रहने वाले राजकुमार चौधरी और अजय कुमार चौधरी दोनों शिक्षक हैं और बेगूसराय में किराए का मकान लेकर अवैध हथियार का निर्माण कर रहे थे। गिरफ्तार दोनों शिक्षक बंगाल में भी मीनी गन फैक्ट्री के साथ गिरफ्तार किया गया था और जेल से बाहर आने के बाद बेगूसराय में अवैध हथियार निर्माण के लिए मिनी गन फैक्ट्री लगा लिया था। गिरफ्तार सभी आरोपी मुंगेर जिला के रहने वाले हैं फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है इन लोगों के द्वारा किन-किन लोगों को हथियार बेचा गया है और इस धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
बाईट- योगेंद्र कुमार, एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment