गोली मारकर एक की हत्या दो लोगों को घायल करने वाला 5 बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – प्रशांत कुमार!

बेगूसराय में 19 अगस्त को पिकअप पार्किंग के विवाद में एक युवक की गोली मार कर हत्या और दो लोगों को गोली मारकर घायल करने के पांच आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल 19 अगस्त को सिंघौल थाना क्षेत्र के कैलाशपुर गांव में पिकअप लगाने को लेकर दो पड़ोसी के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद बैजू यादव और संजीव यादव गोली लगने से घायल हो गए थे जबकि बैजू यादव का भतीजा विकास यादव की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से एसपी योगेंद्र कुमार ने सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था जिसने समस्तीपुर और खगड़िया जिले में छापेमारी कर हत्या में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि कैलाशपुर गांव के रहने वाले चमरू यादव और बैजू यादव के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में 19 अगस्त की रात पिकअप लगाने के विरोध करने पर बैजू यादव अपने 10- 15 समर्थकों के साथ चमरू यादव के घर में दाखिल होकर उसके साथ मारपीट कर रहे थे। इसी बीच चमरू यादव का पुत्र रूपेश यादव ने फायरिंग की थी। इस फायरिंग में तीन लोगों को गोली लग गई थी जिसमें से एक की मौत हो गई थी। जांच में यह बात सामने आई है कि बैजू यादव के तरफ से ही चमरू यादव के घर में दाखिल होकर मारपीट की जा रही थी जिसके बाद रूपेश यादव ने डराने के लिए अवैध हथियार से पहले हवाई फायरिंग की इसके बावजूद भी बैजू यादव के तरफ से मारपीट नहीं रुका तो उसके बाद रूपेश यादव ने फायरिंग कर तीन लोगों को गोली मार दी थी। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों को जेल भेज रही है।
बाईट- योगेंद्र कुमार , एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment