रिपोर्ट :- प्रशांत कुमार!
बेगूसराय में शराबबंदी के बीच लगातार शराब तस्कर शराब की बड़ी खेप लेकर तस्करी में जुटे हैं। इसी कड़ी में बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र के डंडारी ढाला के पास से पुलिस ने एक पिकअप पर लोड करीब 271 कार्टून विदेशी शराब को जप्त किया है और मौके से पिकअप के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार को सूचना मिली थी की एन एच 31 के रास्ते शराब की एक बड़ी खेप लाई जा रही है इस सूचना पर बलिया थाना पुलिस और एसटीएफ की टीम ने डंडारी ढाला के पास एन एच 31 पर घेराबंदी की और एक पिकअप को रोककर तलाशी ली तो पिकअप पर लोड 271 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया। पुलिस ने पिकअप चालक समस्तीपुर जिला निवासी गौतम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब की एक बड़ी खेप लाई जा रही है इस सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर पिकअप से 271 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जानकारी हासिल कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और कहां डिलीवरी देनी थी।
बाईट- योगेंद्र कुमार, एसपी बेगूसराय




