जेल से बाहर आते ही हथियार लहराकर जश्न? दो युवतियों के साथ बदमाश का VIDEO वायरल!

SHARE:

रिपोर्ट – निभाष मोदी!

भागलपुर में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा तेज कर दी है। वायरल वीडियो में एक युवक दो युवतियों के साथ डांस करता नजर आ रहा है। खास बात यह है कि युवक के हाथ में हथियार दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर खुलेआम हथियार के साथ इस तरह जश्न मनाने का वीडियो सोशल मीडिया तक कैसे पहुंचा और इसके पीछे की पूरी कहानी क्या है?बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो बबरगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर काली स्थान के समीप का है। वीडियो में एक युवक दो युवतियों के साथ डांस करता दिखाई देता है। वीडियो वायरल होने के बाद आसपास के इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।स्थानीय स्तर पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा युवक महेशपुर निवासी मुकेश पाल, पिता कल्लू पाल है। हालांकि, इस पहचान की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि युवक कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था और रिहाई के बाद खुशी में अपने निजी स्थान पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था।बताया जा रहा है कि इसी कार्यक्रम के दौरान दो युवतियों के साथ डांस करने का वीडियो बनाया गया। वीडियो में हथियार जैसा दिखाई देने वाली वस्तु नजर आने के बाद मामला सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया.वीडियो की तारीख और स्थान की भी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।ऐसे में वायरल वीडियो के आधार पर किसी व्यक्ति को दोषी ठहराना उचित नहीं होगा। हमारा न्यूज़ चैनल इस वायरल वीडियो, युवक की पहचान और हथियार संबंधी दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।
अब नजर बबरगंज पुलिस की कार्रवाई पर है। यदि पुलिस वीडियो की जांच करती है तो यह पता चल सकता है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया, पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा कि वायरल वीडियो के पीछे की वास्तविक कहानी क्या है।

Join us on: