मारपीट में जख़्मी की ईलाज के दौरान मौत के बाद बवाल, सड़क जाम!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

पटना में ईलाज के दौरान अधेड़ की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

आरा/बिहार के भोजपुर जिले के संदेश थाना के चिल्होस बंगला के समीप गुस्साये परिजन तथा ग्रामीणों ने किया सड़क जाम,नासरीगंज-सकड़ी सड़क को लगभग 15 घंटे बाद थाना अध्यक्ष और इंस्पेक्टर के आश्वासन पर जाम को हटाया गया।

मृतक को आपसी जमीनी विवाद में 18 अगस्त शुक्रवार को हुई थी मारपीट ।

जिसमें पत्नी सहित दो बेटा भी हुआ था घायल ।
मृतक को सिर में गंभीर चोट लगने बुरी तरह से घायल हो गया थे । जिसे संदेश रेफरल अस्पताल में इलाज के बाद बेहतर इलाज कराने को लेकर पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था । जिनका बुधवार को शाम इलाज के दौरान मौत हो गई । मौत को लेकर परिजनों में काफी गुस्सा में देखा गया । गुस्साएं लोगों ने चिल्होस बंगाला के समीप नासरीगंज-सकड़ी सड़क को वृहस्पतिवार को शाम 5:00 से जाम कर अभियुक्तों की अविलम्ब गिरफ्तारी करने, तथा पुलिस द्वारा मृतक के भेजे गए पुत्र को रिहा कराने की मांग कर रहे थे ।

मृतक का नाम सुरेंद्र चौधरी 50 पिता स्व. सहवीर चौधरी है ।
मृतक के पत्नी नाम जवान्ति देवी जो घायल है ।
मृतक के चार बेटा तथा छह पुत्री है । पुत्री में तीन शादी शुदा है । जबकि चारों पुत्र का शादी नही हुआ है । सबसे बड़ा पुत्र (1) श्रीकांत कुमार घायल है । ये अभी जेल में बंद है । (2)-विकास कुमार (3)- गोविंद कुमार (घायल) (पढ़ाई )(4)-योगेंद्र कुमार (घायल) ( पढ़ाई )है । पुत्री का नाम (1)रेणु कुमारी (2) लालसा कुमारी (3) संजू कुमारी । मृतक का तथा दो लड़का मजदूरी करता है । मारपीट में दोनों तरफ से संदेश थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है । जिसमें दोनों तरफ से एक-एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है ।

Join us on:

Leave a Comment