दो कंटेनर की आपस में हुई जोरदार टक्कर में खलासी की हुई मौत₹

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव मोड़ के समीप शुक्रवार को दो कंटेनर की आपस में भिड़ंत हो गई, इस हादसे में एक कंटेनर खलासी की मौत हो गई,इलाज के दौरान आरा सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि कंटेनर पर सवार चालक जख्मी हो गया, घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।

जानकारी के अनुसार मृतक उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला के कन्हई हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ताला गांव निवासी परमा दास का 28 वर्षीय पुत्र पंकज है एवं पेशे से ट्रक खलासी था। जबकि जख्मी चालक भी उसी गांव का निवासी शमीम अनवर का 39 वर्षीय पुत्र मो. रजा और रजा के 21 वर्षीय पुत्र मो. तौहीद शामिल है। हादसे के बाद जख्मी तौहीद कुछ पता नहीं चल पाया है ।

इधर ट्रक चालक मो.रजा ने बताया कि वह उत्तरप्रदेश के कानपुर स्थितडिलीवरी कूरियर कंपनी से समान लोड कर पटना डिलीवरी देने आ रहा था। पटना आने के क्रम में जब वह बक्सर पहुंचा तो वह कंटेनर में सो गया और उसका बेटा मो. तौहीद ट्रक चलाने लगा। जब उसका बेटा मो. तौहीद कंटेनर लेकर तेतरिया गांव मोड़ समीप पहुंचा। तभी वहां पर पहले से कंटेनर खराब थी।

उसी दौरान वह असंतुलित खोकर उसी कंटेनर से टकरा गया। हादसे में वह एवं खलासी पंकज जख्मी हो गए। जबकि कंटेनर चला रहा उसका बेटा मो. तौहीद उसी समय से वहां से गायब हो गया और उसका मोबाइल भी बंद हो गया। इसके बाद वह गंभीर हालत में खलासी पंकज को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर आया। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। वही, जख्मी चालक मो.रजा का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया

इसके पश्चात उसने इसकी सूचना सदर अस्पताल में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच शव का पोस्टमार्टम करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन बड़ा था। मृतक के परिवार में मां उर्मिला देवी, पत्नी कंचन देवी व दो पुत्र हर्ष, भोलू एवं एक पुत्री परी है। हादसे के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है। वही, इस हादसे के बाद मृतक की मां उर्मिला देवी, पत्नी कंचन देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Join us on:

Leave a Comment