रिपोर्ट- निभाष मोदी
भागलपुर जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित
हत्याकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन करने का दावा किया है इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस के अनुसार हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई थी, लेकिन वैज्ञानिक साक्ष्यों और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पूरे मामले का खुलासा कर लिया गया 13 जुलाई 2026 को भवानीपुर थाना क्षेत्र के गनौल गांव में एक व्यक्ति का शव बांस की झाड़ी में फंदे से लटका हुआ मिला था सूचना मिलते ही भवानीपुर थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए मृतक के परिजनों के आवेदन पर भवानीपुर थाना कांड संख्या 173/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया गया तकनीकी अनुसंधान, मानव सूचना और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने इस मामले में नितीश कुमार उर्फ बिल्ला यादव, राधेश्याम कुमार और लक्ष्मी देवी को गिरफ्तार किया पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी नितीश कुमार उर्फ बिल्ला यादव का मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ प्रेम संबंध था इसी संबंध के कारण तीनों आरोपियों ने मिलकर साजिश रची, मृतक की हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को बांस की झाड़ी में फंदे से लटका दिया पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है भवानीपुर हत्याकांड के खुलासे को पुलिस बड़ीझ सफलता मान रही है
बाइट — अनिकेत एसडिपीओ नवगछिया भागलपुर



