आरा/आशुतोष पाण्डेय
आरा/ बिहार पुलिस के तत्वावधान में “नागरिक केन्द्रित पुलिसिंग” के तहत किए जा रहे नवीन प्रयासों एवं “Know Your People – Know Your Police” अभियान के अंतर्गत भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के द्वारा दिशा निर्देशित भोजपुर पुलिस के पदाधिकारी और पुलिस जवान अपने बीट क्षेत्र में जाकर घरों और दुकानों से संपर्क करते हुए, सभी लोगों से परिचय प्राप्त करने के साथ पुलिस से संपर्क संबंधित विभिन्न माध्यमों की जानकारी देने के साथ घरों और दुकानों में रहने वाले लोगों तथा किराएदारों की जानकारी प्राप्त करते हुए,
“भोजपुर पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर”
सभी लोगों को सूचित करना है कि बिहार पुलिस के द्वारा प्रारंभ की गई नए अभियान के तहत जिन क्षेत्रों में सेक्टर और बीट में पुलिस पदाधिकारी और जवान प्रति नियुक्त है वहां पर लोगों से तमाम जानकारी प्राप्त करना तथा सभी लोगों को सत्यापन करना है
यह बीट और सेक्टर अलग-अलग वार्ड को मिलाकर बनाया गया है, यह विशेष तौर पर शहरी क्षेत्र में संकेंद्रित रहेगी आगे अभियान बढ़ाया जाएगा




