बेगूसराय अगस्त क्रांति 1942 के दौरान शहीद हुए राधा प्रसाद सिंह और रामजीवन झा की मनाई गई 81 वीं शहादत दिवस

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में अगस्त क्रांति के दौरान 1942 में भारत को आजादी के लिए शहीद हुए बेगूसराय जिले के खुदाबनपुर प्रखण्ड के मेघौल गांव निवासी स्वर्गीय राधा प्रसाद सिंह और स्वर्गीय रामजीवन झा के 81 वां शहादत दिवस मेघालो गांव में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। शहादत दिवस समारोह में मुख अतिथि के तौर पर आरजेडी पार्टी के मुख्य सचेतक सह चेरिया बरियारपुर विधानसभा के विधायक राजवंशी महतो और आम आदमी पार्टी के जोनल प्रभारी आर, एन सिंह उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि को आयोजन समिति ने चादर और पुष्प माला से स्वागत किया। शहादत समारोह संचलन होने से पूर्व शाहिद राधा प्रसाद सिंह और रामजीवन झा के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। शहादत समारोह में मेघौल पंचायत के मुखिया पुरुषोत्तम सिंह शिक्षक संतोष कुमार, अधिवक्ता राजनारायण राय,राजीव कुमार मुन्ना समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

बाइट:-राजवंशी महतो विधायक चेरिया बरियारपुर।

बाइट: आर, एन, सिंह आम आदमी पार्टी जोनल प्रभारी

Join us on:

Leave a Comment