जमुई जिला के सिकंदरा में वज्रपात ने बरपाया कहर दो की हुई मौत

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

जमुई जिला के सिकंदरा प्रखंड में बारिश के लिए पीपल के पेड़ के नीचे छिपे दो बाइक सवार युवक की वज्रपात से हुई मौत सिकंदरा लखीसराय मुख मार्ग लोहंडा के समीप घटी दुर्घटना सिकंदरा लखीसराय मुख्य मार्ग लोहंडा के समीप गुरुवार को भारी उमस गर्मी के बाद मौसम ने अचानक मिजाज बदला इसके बाद आसमान से बारिश के साथ तेज गर्जन होने लगा इसी दौरानBR53p-1958 नंबर की टीवीएस बाइक पर सवार होकर दो युवक बारिश से बचने के लिए सिकंदरा लखीसराय मुख्य मार्ग लोहंडा के समीप गुरुवार बरगद के पेड़ के नीचे छुप गए इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दोनों युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई मृतक युवक की पहचान लखीसराय जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के दूर-डी निवासी मनीष कुमार पिता अशोक मंडल रिंकी कुमार पिता उमेश यादव के रूप में पहचान की गई है इधर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट बिहार में मौसम का मिजाज रुक-रुक कर बदल चुका है मिजाज इस कदर बदल है कि अब आसमान से सिर्फ पानी की नहीं बल्कि आफत की बारिश होने वाली है कई जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश होने वाली है और इस दौरान वज्रपात होने की भी प्रभाव संभावना है ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि जब तक बहुत जरूरी ना हो तब तक अपने घरों से बाहर न निकले वहीं किसानों से बारिश के दौरान खेतों में काम न करने की अपील भी की है

Join us on:

Leave a Comment