24 व 25 अगस्त कैमूर के 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी बीपीएससी परीक्षा।

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा आयोजित प्राथमिक माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 24 अगस्त 2023 एवं 25 अगस्त 2023 को जिले के कुल 11 परीक्षा केंद्रों (भभुआ अनुमंडल में 09 एवं मोहनिया अनुमंडल में 02) पर दो पालियों में संपन्न होगी। परीक्षा के लिए केंद्रवार केन्द्राधीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसको लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर माइकिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है । स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं वरीय स्टैटिक दंडाधिकारी को उपांकित कार्यक्रम के अनुसार स्वच्छ कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संचालन हेतु केंद्रवार प्रतिनियुक्ति की गई है। स्वच्छ कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन हेतु सभी परीक्षा केंद्रों पर जोनल एवं सुपर जोनल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा के दौरान निर्धारित परीक्षा तिथियों को सदर अस्पताल ,भभुआ एवं अनुमंडलीय अस्पताल मोहनियां में एंबुलेंस सेवा की प्रतिनियुक्ति सिविल सर्जन द्वारा की जाएगी। सिविल सर्जन द्वारा एंबुलेंस में एक चिकित्सक ,नर्स ड्रेसर एवं आकस्मिक चिकित्सा स्टाफ की प्रतिनियुक्ति सभी आवश्यक एवं जीवन रक्षक दवाओं के साथ की गयी है। कदाचार मुक्त स्वच्छ वातावरण में परीक्षा कार्य संपन्न कराने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए सभी परीक्षा केंद्र पर निषेधाज्ञा लागू किया गया है।

Join us on:

Leave a Comment