कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
देवहलिया, मटियारी, लबेदहा,आदि विभिन्न गांवों में चलाया गया केसीसी ऋण के हठी बकायेदारों के घर वसूली अभियान
कैमूर।।बुधवार को दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय भभुआ अंतर्गत जिला कैमुर के देवहलिया शाखा अंतर्गत केसीसी ऋण के हठी बकायेदारों के घर पर रामगढ़ थाना एवम बैंक के शाखा प्रबंधक विष्णु देव कुमार बैंक के नीलाम पत्र अधिकारी नरेंद्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से रामगढ़ प्रखंड के ग्राम देवहलिया, मटियारी, लबेदहा,आदि विभिन्न गांवों में वसूली अभियान चलाया गया। जिसमें गंगासागर पिता शिवपूजन शर्मा, राजवंश सिंह पिता डिगू सिंह यादव, रामाश्रय सिंह पिता रामचंद्र यादव, भारद्वाज पांडे पिता वंश नारायण पाण्डेय, ललिता पांडे पिता रामचंद्र पांडे आदि हठी बकायेदारों पर पुलिस बल एवम बैंक अधिकारियों द्वारा बकाया ऋण चुकाने हेतु दबिश बनाया गया ।
बताते चले की देवहलिया शाखा से 127 ऋणियों पर बैंक द्वारा जिला नीलाम पत्र कार्यालय के तत्वाधान में सर्टिफिकेट केस दायर किया गया है जिसमे 35 हठी केसीसी ऋणियों पर बॉडी वारंट जारी हो चुका है एवम किसी भी वक्त इन बकायेदारों की गिरफ्तारी संभव है ।
इधर, क्षेत्रीय अधिकारी रविन्द्र कुमार झा द्वारा बताया गया कि बकाया केसीसी ऋण धारकों को बारम्बार बैंक नोटिस देने के उपरान्त भी ऋण अदायगी हेतु उदासीन रवैया अपनाया जाता रहा है एवं बैंक नियमानुसार समझौता के लिए भी इनकार किया गया है अंततः बैंक को मजबूरन इन सभी हठी बकायेदारों के खिलाफ सर्टिफिकेट केस किया गया है एवं नीलाम पत्र कार्यालय से गिरफ्तारी वारंट जारी करवाते हुए इनकी गिरफ्तारी जल्द ही की जाएगी। आगे बताया गया की बैंक से ऋण लेकर चुकता नहीं करने वाले कैमूर जिला के विभिन्न प्रखंडों के 500 से अधिक केसीसी ऋण बकायेदारों के खिलाफ दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक एवं जिला प्रशासन द्वारा कानूनी कारवाई के लिए तैयारी की जा चुकी | आगे उन्होंने सभी ऋण बकायेदारो को संदेश देते हुए बताया की जो बकायेदार प्रशासन की कठोर कानुनी कारवाई से बचना चाहते हैं वे जल्द बैंक नियमानुसार ओटीएस के तहत समझौता कराकर ऋण से मुक्ति पाकर समाज में एक सम्मानित जीवन जियें।




