बिजली काट कर गाँव में किया अंधेरा फिर किया दुष्कर्म, लोगों ने पकड़ कर धूना, वीडियो वायरल!

SHARE:

रिपोर्ट – निभाष मोदी!

गांव की बिजली काट कर पहले पूरे गांव में किया अंधेरा, फिर घर में घुस महिला के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी को रंगे हाथ पकड़कर ग्रामीणों ने जमकर पिटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

एंकर : भागलपुर के पुलिस जिला नवगछिया के कदवा ओपी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनियां कदवा में, शुक्रवार की रात गांव के हीं एक आशिक मिजाज युवक के सर पर इस तरह इश्क का भूत सवार हुआ कि एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के लिए गांव में लगे दो ट्रांसफार्मर की बिजली काट पूरे गांव को अंधेरा कर दिया। उसके बाद घर में सो रही एक महिला के घर में घुस कर युवक ने हथियार का भय दिखा कर जान मारने की धमकी देते हुए उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला का पति दरबाजे पर सोया हुआ था। घर में शोरगुल होने पर जब पति घर गया तो उसने अपनी पत्नी के साथ जबरदस्ती करते रंगेहाथ युवक को पकड़ लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी युवक के पैर को बांध कर जमकर पिटाई कर दी, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है की आरोपी को ग्रामीणों के द्वारा पैर बांध कर घटना के संबध में पूछताछ की जा रही है और आरोपी घटना से संबंधित मामले की जानकारी दे रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर कदवा ओपी थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक लक्ष्मीनियां कदवा निवासी चुल्हाय मंडल के पुत्र अरुण मंडल उर्फ बेंगो मंडल है। पीड़ित महिला के लिखित आवेदन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मेडिकल जांच करा आरोपित युवक को जेल भेज दिया है।

  1. Byte : सुशांत कुमार सरोज, एसपी नवगछिया ने कहा की इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है, आरोपी की गिरफ्तारी भी हो चुकी है, और हमने थाना प्रभारी को निर्देश दिया है की हर हाल में अनुसंधान पूर्ण कर इस माह के अंत तक चार्टशीट सबमिट कर दें, अनुसंधान में कोई कोताही नहीं बरतें, और अगले महीने हम इस पर स्पीडी ट्रायल भी चलाएंगे ताकि जो आरोपी है उसको सजा मिल सके।

Join us on:

Leave a Comment