कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। दीक्षारंभ छात्र प्रेरणाव उन्मुखीकरण कार्यक्रम 2023 का आयोजन कैमूर जिले सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय, भभुआ, कैमूर के परीक्षा भवन सभागार में आयोजित हुआ। जिसमें 11 बजे स्नातक सेमेस्टर-1 (सत्र 2023 से 27) तथा स्नातकोत्तर सेमेस्टर -1 (सत्र 2022 से 24) के छात्र-छात्राओं के महाविद्यालय में नामांकन के उपरांत एक दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयोजक डॉक्टर सीमा सिंह, विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान तथा सहसंयोजक डॉ. सोनल, विभागाध्यक्ष दर्शनशास्त्र थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ शंकर प्रसाद शर्मा तथा मंच संचालन डॉ. सैयद असहद करीम, विभागाध्यक्ष उर्दू विभाग द्वारा किया गया। मंचासीन विद्वत जनों में डॉक्टर सीमा पटेल, विभागाध्यक्ष, इतिहास विभाग तथा डॉक्टर अखिलेंद्र नाथ तिवारी विभागाध्यक्ष भूगोल विभाग आज के कार्यक्रम के मुख्य वक्ता थे। साथ ही महाविद्यालय के वर्सर डॉ. नेयाज अहमद सिद्दीकी तथा एनएसएस की नवनियुक्त कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर अन्नपूर्णा गुप्ता मंचासीन थे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य द्वारा दीप प्रज्वलन एवं महाविद्यालय की छात्राओं सुरभि, जुलेखा एवं दिव्या कुमारी द्वारा सरस्वती वंदना की सुंदर प्रस्तुति किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शंकर प्रसाद शर्मा द्वारा अपने उद्बोधन में छात्र छात्राओं को महाविद्यालय के संसाधनों से परिचित कराया गया तथा उनकी उपस्थिति बढ़ाने पर बल दिया गया। कार्यक्रम में बहुत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पर प्राचार्य ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की संयोजक डॉक्टर सीमा सिंह द्वारा कार्यक्रम का संक्षिप्त परिचय दिया गया। उन्होंने महाविद्यालय के अनुशासन एवं यहां की व्यवस्था से परिचय कराया। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए इस कार्यक्रम की उपयोगिता पर व्यापक चर्चा की इस कार्यक्रम के बीच में उर्दू विभागाध्यक्ष एवं मंच संचालक डॉक्टर सैयद अशहद करीम ने बहुत ही सुंदर गजल प्रस्तुत करके माहौल को खुशनुमा बनाए। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर अखिलेंद्र नाथ तिवारी जी भूगोल विभागाध्यक्ष ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 तथा सीबीएस पैटर्न पर बहुत ही व्यापक जानकारी प्रस्तुत किया। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मुख्य उद्देश्यों एवं मुख्य तत्व जिसमें ज्ञान प्रज्ञा और सत्य पर प्रकाश डाला। एनइपी 2020 में बहुविषयक अध्ययन, हॉलिस्टिक अप्रोच, तथा फीडबैक पर बल दिया गया है। इसमें एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना, विविध भाषा में शिक्षा प्राप्ति की व्यवस्था, छात्रों के सतत मूल्यांकन पर प्रकाश डाला गया है। मुख्य वक्ता ने मेजर, माइनर, मल्टीडिसीप्लिनरी तथा अन्य विषयों के साथ क्रेडिट सिस्टम की व्यवस्था पर व्यापक प्रकाश डाला। राष्ट्रीय राष्ट्रीय शिक्षा व्यवस्था में एग्जिट और एंट्री की व्यवस्था दी गई है। इसमें इंटर्नशिप की भी व्यवस्था है।

- समाज में गिरते मानव मूल्यों के प्रति विद्यार्थियों को किया सचेत
संबोधन की अगली कड़ी में कार्यक्रम की विशिष्ट वक्ता के रूप में डॉक्टर सीमा पटेल इतिहास विभागाध्यक्ष ने मानवीय मूल्य विषय पर विशिष्ट चर्चा किया। उन्होंने समाज में गिरते मानव मूल्यों के प्रति विद्यार्थियों को सचेत किया तथा समाज में बढ़ते हुए उपभोक्तावादी संस्कृति पर अंकुश लगाने पर बल दिया। डॉ. नेयाज अहमद सिद्दीकी अपने प्रेरणात्मक संभाषण में बच्चों को डीसीसीसी का सूत्र दिया। कार्यक्रम के अंत में बृजराज प्रसाद गुप्त सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र विभाग ने मंचासीन सभी विद्वत जनों तथा सभागार में उपस्थित छात्र छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापन किया।
कार्यक्रम का समापन सहसंयोजक डॉक्टर सोनल द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ महेश प्रसाद, डॉ सुमित डॉ आनंद, डॉ मुकेश कुमार, श्री निलेश कुमार वर्मा, डॉक्टर सुनील पंडित, डॉ धनंजय प्रसाद राय की गरिमयी उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अनूप पटेल, शिवरंजन, पंकज, आदित्य एवं हीरालाल यादव ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे रहे। इस कार्यक्रम में लगभग 500 छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। वरिष्ठ छात्रों शिवम, शुभनम, मौसम, सूरज सुरभि, अंकित, दिव्या, जुलेखा, रेहाना, जूही सोनाली इत्यादि ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




