बेगूसराय के टॉप टेन में शामिल, पुलिस मुठभेड़ में फरार चल रहा अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट!

बेगूसराय में मार्च 2023 में पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार हुए कुख्यात बदमाश वेंकट सिंह को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल तेघरा थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव का रहने वाला कुख्यात बदमाश और जिले के टॉप टेन में शामिल बैंकट सिंह के गांव में होने की सूचना मिलते ही तेघड़ा डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया ,जिसके पास से एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किया गया। इस मामले को लेकर एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि मार्च 2023 में बजलपुर बांध के समीप आपदा के तहत कार्य एजेंसी के कार्य स्थल पर मजदूरों के साथ मारपीट की गई थी और जब इस सूचना पर पुलिस वहां पहुंची तो बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई और दोनों तरफ से फायरिंग की गई इस फायरिंग के दौरान कुख्यात बैंकेट अपने एक साथी के साथ फरार हो गया जबकि दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से गिरफ्तार किया था और उसके पास से हथियार और बम भी बरामद किया गया था। उस घटना के बाद से लगातार तेघड़ा डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम वेंकटेश की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी जिसे अब गिरफ्तार किया गया है। इसकी गिरफ्तारी से इलाके में खासकर ठेकेदार और आपदा के तहत कार्य करने वाले एजेंसी को राहत मिलेगी। क्योंकि वेंकटेश इलाके का कुख्यात बदमाश है और इस पर लूट रंगदारी के 13 मामले दर्ज हैं और यह हथियार के बल पर रंगदारी की वसूली करता था इसकी गिरफ्तारी से इलाके में अपराध में कमी आएगी।
बाईट- योगेंद्र कुमार, एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें