अमित कुमार की रिपोर्ट
अररिया में दैनिक पेपर के पत्रकार विमल कुमार यादव की हत्या को लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। विपक्ष सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा है, तो सीएम ने पत्रकार की मौत पर दुख जताया है। तो एडीजी लॉ एंड ऑर्डर जीतेंद्र सिंह गैगवार प्रतिक्रीय दी है। उन्होने ने कहा आज सुबह रानीगंज थाना अंतर्गत अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मार दी गई जिससे उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। इस पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है। घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस अधीक्षक भी गए थे वह भी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। एडीजी ने बताया कि घटना के बाद परिजनों ने जैसा पुलिस अधीक्षक को बताया कि 2019 में पत्रकार विमल कुमार यादव के छोटे भाई पप्पू यादव की भी हत्या गोली मारकर की गई थी। उसमें कुछ साक्षयो की गवाही भी चल रही थी। परिजनों के कथना अनुसार पुराने रनीश के कारण विमल कुमार की हत्या की गई है। पूरे मामले की जांच चल रही है यथाशीघ्र दोषियों को पकड़ा जाएगा और उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बाइट:-जितेंद्र सिंह गैंगवार एडीजी मुख्यालय




