नगर निगम में सशक्त स्थाई समिति की बैठक में 66 एंजेडो पर लगी मुहर!

SHARE:

रिपोर्ट- धीरज शर्मा!

भागलपुर।नगर निगम का कार्याकाल अब कुछ महीनों में खत्म होने वाला है। जैसे जैसे समय नजदीक आ रहा है। वैसे वैसे वार्डों में सालों परे लंबित योजनाओं को प्रस्तावित किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को मेयर के कार्यालय वेश्म में मेयर सीमा साह की अध्यक्षता में सशक्त स्थाई समिति की सदस्यों, के साथ बैठक आयोजित कि ग‌ई।
बैठक में निगम क्षेत्र के 10 वार्डों के वार्ड पार्षदों द्वारा दिए गए 66 एंजेडो पर मुहर ‌लगी। वहीं इस बैठक में मेयर सीमा साह के द्वारा वार्ड 1 से 51 तक चल रहे योजनाओं के निविदा एवं विभागीय का अद्यतन ब्यौरा उपलब्ध कराने को कहा गया है।इसके साथ ही मेयर ने निगम के अधिकारीयों से निगम में चल रहे किसी भी तरह के योजनाओं तथा वर्तमान समय क्या स्थिति है अद्यतन रिपोर्ट देने को कहा है। निगम क्षेत्र में प्याऊ, साफ-सफाई, कचड़ा डंप की समस्या जो 2018 से लंबित पड़ी हुई है उसका जल्द से शुरू करने के लिए कहा गया है।

वहीं इस समिति की बैठक में वार्ड 1, वार्ड4,
वार्ड 12, वार्ड 16, वार्ड 20, वार्ड 32, वार्ड 45, वार्ड 49, वार्ड 27, वार्ड 51 के सदस्यों द्वारा दिए गए अपने वार्डों के सभी एंजेडो पर मुहर ‌लगी। सर्वाधिक एंजेडो में वार्ड 27 की 13 सम्मिलित है। वहीं वार्ड 4 के पार्षद नीतू देवी द्वारा कुल 7 एंजेडो को दिया गया है जिसमें पीसीसी रोड, पुलिया,नाले के निर्माण की योजना है। वहीं वार्ड 32 पार्षद प्रेसनजीत सिंह ने अपने वार्ड के के लिए 9 योजनाओं को दिया जिसमें बुडको द्वारा किये गये गढ्ढे को तत्काल भरवाने से लेकर वार्ड 32 में डाक्टरों, होटल, नर्सिंग होम आदी की सूची बनाकर उससे कर वसूली की बात कही गई है। इसके साथ साथ अन्य वार्डों में नाले, सड़क ,कचड़ा निष्पादन, प्याऊ, आदी जैसै मूलभूत एजेंडों को शामिल कर उसका जल्द से जल्द क्रियान्वयन करने को कहा गया है।

Join us on:

Leave a Comment