रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
जमुई जिला में 90 हजार रूपए बैंक में जमा कराने जा रहे सेवा निवृत रेलकर्मी से दो बदमाश रूपय से भरा थैला लेकर हुआ फरार
हंगामा के बाद बदमाश बाइक छोड़कर हुआ फरार,जांच में जुटी पुलिस
एंकर -जमुई जिला के झाझा थाना क्षेत्र के रेलवे मेमू के पास दो बाइक सवार बदमाश ने बुधवार को बैंक में रूपए जमा करने के लिये जा रहे एक सेवानिवृत रेलकर्मी से छिनतई की घटना को अंजाम दिया है। छिनतई की घटना में सेवानिवृत रेलकर्मी घायल भी हो गया। जिसका इलाज स्थानीय लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल में किया गया। बताया जाता है कि घटना झाझा थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन जाने वाली मुख्य मार्ग स्थित रेलवे मेमू कारशेड के पास हुई है। घायल सेवा निवृत रेलकर्मी की पहचान ताराकुरा गांव निवासी मैलून अंसारी के रूप में हुई है। मैलून ने बताया कि वह अपने गांव के ही साथी सेवानिवृत रेलकर्मी मुख्तार अंसारी के साथ 90 हजार रूपए एक थैला में लेकर जमा करने के लिये रेलवे स्टेशन के रास्ते से जा रहा था। तभी एक बाइक पर दो बदमाश पिछा करते हुए आया और पीछे से रूपये से भरा थैला छिनने लगा। जिसके बाद वह अपना थैला लिये गिर गया जिसके बाद बदमाश पचास मीटर तक खसीटते हुये उसे ले गया। उसके बाद बदमाश उसका रूपए से भरा थैला छिन लिया। इधर पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर जबतक स्थानीय लोग जमा होते तबतक बदमाश अपना बाइक मौके स्थल पर छोड़कर रूपए से भरा थैला लेकर फरार हो गया। इधर घटना की जानकारी पीड़ित द्वारा झाझा थाने कि पुलिस को भी दी गई। जिसके बाद घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर बदमाश के बाइक को जब्त किया और बुजुर्ग व्यक्ति को इलाज के लिये अस्पताल भेजा। वही झाझा थानाध्यक्ष राजेश शरण ने बताया कि पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही जब्त किए गए बाइक मालिक की भी पहचान करने कि कोशिश की जा रही है।
वाइट -रुपए जमा करने जा रहे व्यक्ति




