जमुई से देवघर जा रहा मजदूरों से भरा पिकप पलटा , 10 मजदूर घायल!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

जमुई से देवघर जा रहा मजदूरों से भरा पिकप पलटी, 10 मजदूर घायल
चकाई- देवघर मुख्य मार्ग के मोहलियामोड़ के समीप घटी घटना
वाहन की गति तेज होने के कारण पिकअप पलटी,10 मजदूर घायल

एंकर –जमुई से देवघर जा रहा मजदूरों से भरा एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन मोहलिया मोड़ के समीप पलट गई, जिसमें 10 मजदूर घायल हो गए। सभी को रेफरल अस्पताल चकाई लाया गया। जहां चार की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि इस दुर्घटना में 10 मजदूर घायल हो गया. जिसमें राजू तुरी सांरवा ,विकास रजक पहाड़िया, सुनील तुरी पहाड़िया, मोहन रजक पहाड़िया, लालू पुजहर तिकोरायडीह, मोहित पहाड़िया मार्गो मुंडा, बालकिशुन यादव, मोहन रजक पहाड़िया, पिंकू पुजहर तथा श्रवण कुमार के रूप में की गई है.

घायल चालक ने बताया कि सभी मजदूर जमुई जिले के बरहट थाना अंतर्गत गढ़वा कटौना के एक पुल निर्माण कार्य में काम कर रहा था. जहां कार्य जहां से 11 मजदूर को बुधवार की दोपहर एक पिकअप पर लोहे के रॉड़ लेकर देवघर में हो रहे निर्माण कार्य में शामिल होने के लिए जा रहा था. जैसे ही पिकअप वाहन चकाई- देवघर मुख्य मार्ग के चंद्रमंडी थाना अंतर्गत मोहलिया मोड़ के समीप पहुंचा. तभी सामने से आ रहे एक वाहन ने चकमा दे दिया. जिससे पिकअप चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और पिकअप सड़क पर पलट गई.
इस दुर्घटना में 11 मजदूर पिकअप वाहन के नीचे दब गया जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सभी को निकाला गया और उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल चकाई लाया गया। जहां चार मजदूर की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

वाइट -घायल परिजन

वाइट -घायल

Join us on:

Leave a Comment