रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार
पर्यटन स्थल राजगीर में एक माह तक चले राजकीय मलमास मेला आज संपन्न हो गया। नालंदा के जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि मलमास मेला में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालु एवं पर्यटक राजगीर पहुंचे। उन्होंने बताया कि 1 करोड़ 90 लाख श्रद्धालुओं ने राजगीर के विभिन्न कुंडों में स्नान किया। उन्होंने कहा कि मलमास मेला शांतिपूर्ण रहा। मेला के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस एवं प्रशासन के पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। उन्होंने कहा कि मेला के दौरान श्रद्धालुओं को कोई भी परेशानी ना हो इसका खासा ख्याल रखा गया था। जिला पदाधिकारी ने बताया कि मेला के दौरान टेंट सिटी का निर्माण, गंगा जल पेय योजना, साफ सफाई की व्यवस्था,शौचालय, पार्किंग की व्यवस्था , लाइट की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी । इस मलमास मेला के दौरान मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए थे, जो आकर्षण का केंद्र था।
बाइट : शशांक शुभंकर डीएम
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




