एन डी ए अटूट है- ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा (विशेष संवाददाता)

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के हालिया बयान पर जबाब देते हुये बाढ़ से भाजपा के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि एन डी ए अटूट है और सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।
दरअसल तेजस्वी ने ट्वीट कर नीतीश सरकार के अगले दो तीन महीने में गिर जाने की संभावना व्यक्त की है जिसके बाद राजनीतिक बयानबाजियों का दौर चल पड़ा है।
लोगों में भी इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है कि नेता प्रतिपक्ष ने आखिर ऐसा किस तथ्य के आधार पर कहा?
क्या नीतीश सरकार गिरने वाली है?
इन सभी प्रश्नों का जबाब एन डी ए नेताओ के द्वारा लगातार दिया जा रहा है। इसीक्रम में आज ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू का स्पष्टीकरण सामने आया है।
राजद द्वारा रामबिलास पासवान की जयंती मनाने पर ज्ञानू ने कहा कि हर पार्टी जयंती मनाता है इसमें नई बात नहीं है।भाजपा भी मनाएगी।बाढ़ पहुंचे विधायक ज्ञानू ने सबसे पहले अनुमंडल के नए भवन का निरीक्षण किया साथ ही कोरोना के वैक्सीन सेंटर को भी देखा।अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे विधायक का कल बृक्षा रोपण का प्रोग्राम है।विधायक के साथ एसडीएम सुमित कुमार भी मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment