मुख्यमंत्री के गृह जिले में नदी पर पुल नहीं रहने के कारण नाव की सवारी करने पर विवश हैं आधे दर्जन गांवों के ग्रामीण!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

हर चुनाव में नदी पर पुल बनाने का ग्रामीणों को मिलता रहा है आश्वासन!

नालंदा। जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर की दूरी पर हरगावां पंचायत के नेवाजी बिगहा से होकर गुजरने वाली सोईबा नदी में जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को विवश हैं ग्रामीण। इस गांव के लोग अब भी सोइबा नदी को पार करने के लिए नाव का ही सहारा लेते हैं। अत्यंत कष्टदायी व भय के साये में यात्री नाव के सहारे अपने-अपने घरों से रोज आते व जाते हैं।
नवाजी बिगहा, डंबर बिगहा, हरगावां, बभन बिगहा, प्रभु बिगहा, विष्णुपुर, गुलनी, नेपुरा, प्रभु विगहा, बेरौटी, इंद्रपुर गांव के हजारो लोग इससे प्रभावित है। पिछले चुनाव में पूल बनाने की मांग की गई थी, जिसे लेकर वोट वहिष्कार भी हुआ था। उस वक़्त आश्वासन दिया गया, लेकिन आश्वासन फाइलों में ही सिमट कर रह गया। गौरतलब है कि राजगीर विधानसभा में पिछले 45 सालों से एनडीए के विधायक अपनी कुर्सी की गद्दी पर काबिज रह चुके है।वावजूद इन ग्रामीणो को आज तक पुल का निर्माण नही हो सका। स्थानीय ग्रामीण ने कहा कि गांव के लोगों को पुल नहीं रहने से रोजमर्रा की परेशानियों से जूझना पड़ता है। हर दिन जिदगी से जद्दोजहद करना पड़ता है। नदी के आसपास के दर्जन भर गांव की हजारों की आबादी पुल नहीं होने से बुरी तरह प्रभावित हैं। विकास से पूरी तरह वंचित हैं। लोग नाव के सहारे जान जोखिम में डालकर जीवन जीने को मजबूर और लचार हैं। जो भी एक बार इस गांव में आते हैं तो फिर भगवान से यही दुआ करते हैं कि वह पुनः इस गांव में वापस लौट कर ना आये। अगर किसी की बारात आती है तो विदाई से लेकर बरात आने जाने तक का काम एकमात्र सहारा होता है।

Join us on:

Leave a Comment