अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सलौना और लखमीनिया स्टेशन के विकास का पीएम ने किया शिलान्यास!

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगूसराय में अमृत भारत स्टेशन योजना का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया

बेगूसराय जिले में भी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बरौनी कटिहार रेल खंड के लखमीनिया स्टेशन को करीब 29 करोड़ और समस्तीपुर खगड़िया रेलखंड के सलोना रेलवे स्टेशन पर करीब 23 करोड़ की लागत से कायाकल्प किया जाएगा, जिसका शुभारंभ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की। इस दौरान सलोना रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने हिस्सा लिया जबकि लखमीनिया रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में विधान पार्षद सर्वेश कुमार सिंह ने हिस्सा लिया। दोनों स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया गया था इस योजना के तहत रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया

जाएगा। आधुनिक रेलवे स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा इसके साथ ही यात्री सुविधा के लिए शौचालय फुटओवर ब्रिज यात्री शेड, शुद्ध पेयजल समेत अत्याधुनिक सुविधाओं से स्टेशन को लैस किया जाएगा ताकि यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो । सांसद राकेश सिन्हा की कहा कि सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार काम कर रहे हैं। नेहरू के शासनकाल में सिर्फ वादे किए जाते थे लोगों को उलझा कर रखा जाता था लेकिन मोदी के शासनकाल में जनता के लिए काम किए जा रहे हैं। सलोना रेलवे स्टेशन पर आजादी के बाद से किसी की नजर नहीं गई यहां पर किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं थी लेकिन अब अमृत भारत योजना के तहत इसका कायाकल्प किया जाएगा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव भी शुरू होगा। रेलवे स्टेशनों के आधुनिकरण को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोग काफी खुश थे कि दोनों स्टेशनों का ना सिर्फ कायाकल्प होगा बल्कि यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस स्टेशन की सुविधा मिलेगी।
बाईट- राकेश सिन्हा, सांसद राज्यसभा

Join us on:

Leave a Comment