अमृत भारत स्टेशन के तहत पीएम मोदी ने जहानाबाद स्टेशन के विकास कार्यों का रिमोट से शिलान्यास किया!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी की सरकार देश के सामान्य यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है इसी क्रम में आज पीएम मोदी ने 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य की आधारशिला रखी, हर अमृत स्टेशन शहर की आधुनिकता आकांक्षाओं और प्राचीन विरासत का प्रतीक बनेगा। भारत के करीब 1300 प्रमुख रेलवे स्टेशन अब अमृत भारत रेलवे स्टेशन के तौर पर विकसित किए जाएंगे इनमें से आज 508 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्निर्माण का काम शुरू हो रहा है इन 508 रेलवे स्टेशनों के निर्माण पर करीब ₹25000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे आज पूरी दुनिया की दृष्टि भारत पर है वैश्विक स्तर पर भारत की साख बढ़ी है भारत को लेकर दुनिया का रवैया बदला है देशभर के 508 रेलवे स्टेशन और बिहार के 49 रेलवे स्टेशनों का माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास कार्यक्रम किया गया जिसमें जहानाबाद रेलवे स्टेशन का 22.93 करोड रुपए की लागत से पुनर्विकास कार्य होगा जिसमे स्टेशन पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा ,सर्कुलेटिंग एरिया में पार्किंग की उचित व्यवस्था, स्टेशनों पर दिव्यांग जनों के लिए विशेष सुविधा ,अच्छी रोशनी वाले सौंदर्यपूर्ण मनभावन प्रवेश द्वार आदि का निर्माण होगा इस कार्यक्रम में जहानाबाद में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधान पार्षद डॉ प्रमोद चंद्रवंशी जी मुख्य अतिथि शामिल हुए उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मोदी सरकार रेलवे हो या सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर में ला रही क्रांतिकारी बदलाव। देशभर के 508 रेलवे स्टेशन और बिहार के 49 रेलवे स्टेशन बनेंगे विश्वस्तरीय जिसमें हर एक रेलवे स्टेशन दिखेगा एयरपोर्ट की तरह मोदी सरकार देश के विकास के लिए कृत संकल्प है ।इस कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव जी पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा, पूनम सिन्हा,धीरज कुमार, कुणाल गुप्ता , इस कार्यक्रम में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत राय, कृष्ण मुरारी गुड्डू, श्रीमती मंजू देवी जिला महामंत्री अनिल ठाकुर जिला मंत्री ब्रजेश कुमार, विजय कुमार सत्कार ,सर्वेश कुमार वर्मा, पुष्पा कश्यप जिला मीडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमार विधानसभा संयोजक महेंद्र कुमार ,अखिलेश कुमार,निरंजन कुमार ,विनोद कुमार, विनोद शर्मा, विमलेश शर्मा, रविशंकर चौहान, विनोद पाठक ,धर्मेंद्र केसरवानी, जेपी केसरी, अशोक शर्मा ,ज्योति मनी, सुनीता कुमारी,संतोष चंद्रवंशी, मुकेश दास, रवि शेखर एवं जहानाबाद जिले के सभी पार्टी पदाधिकारी मंच मोर्चा के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

Join us on:

Leave a Comment