पटना के फुलवारी शरीफ PFI टेरर मॉड्यूल मामले में फरार चल रहा रियाज अहमद गिरफ्तार, NIA को थी तलाश!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

वैशाली। पटना के फुलवारी शरीफ के टेरर मॉड्यूल मामले में फरार चल रहे अभियुक्त रियाज अहमद को आखिर कटहरा ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया है। बताया गया है कि ज़मीनी विवाद मामले में मारपीट करने का वीडियो सामने आया था। बता दें कि रियाज की गिरफ्तारी के लिए एनआईए टीम की कई बार छापेमारी कर चुकी थी लेकिन वो लंबे समय से फरार चल रहा था। लेकिन शातिर रियाज अहमद को वैशाली पुलिस ने मांद में छीपे रियाज अहमद को गिरफ्त में ले लिया है।

बताया गया है कि रेयाज अहमद अपने घर के पास ही मोहम्मद फारूक अंसारी के 1 कट्ठा 18 धुर जमीन को कब्जे से लेने की नियत से उस जमीन पर ईट गिरवा कर और कार पार्किंग स्थल बना कर रास्ते को ब्लॉक कर दिया था। रास्ते को मुक्त कराने को लेकर जब मोहम्मद फारूक अंसारी ने कहा तो उसके साथ रेयाज अहमद अपने गुर्गों के साथ मिलकर जमकर पीट कर दिया था जिसका पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जमीनी विवाद को लेकर कटहारा ओपी में कांड संख्या 232/23 प्राथमिकी दर्ज कराया गया था।

टेरर मॉड्यूल मामले में बीते दिनों पटना में हुए खुलासे के बाद वैशाली जिले के कटहरा ओपी थाने के रियाज अहमद के हाथ होने का प्रमाण मिलने के बाद उसके विरुद्ध एनआईए की टीम और पटना पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही थी लेकिन रियाज उनके हाथ नहीं लगा। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि कल देर रात जमीनी विवाद में रियाज खुद लाठी डंडे से अपने पड़ोसी को मारकर लहूलुहान कर दिया था।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

इस संबंध में कटहरा ओपी अध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि कांड संख्या 232/23 मामले में फरार बे फरार चल रहे आरोपी रेयाज अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई के उपरांत उसे जेल भेजा जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment