पंकज कुमार जहानाबाद
सरकार से बिहार को अकाल क्षेत्र घोषित करने की मांग करेंगे-कामरेड सुदामा प्रसाद बिहार विधानसभा की कृषि उद्योग विकास समिति की टीम समिति के सभापति कॉ. सुदामा प्रसाद के नेतृत्व में विधायकों की टीम गया से होकर जहानाबाद पहुंची और जहानाबाद जिला प्रशासन के साथ गंभीर रूप से बैठकर बातचीत की और कुछ महत्वपूर्ण निर्देश भी दी । संरक्षण दल के सभापति कामरेड सुदामा प्रसाद ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि *पूरे जिले में किसान कह रहे हैं कि पानी के अभाव में खेती मात्र 20% हुआ है जबकि जहानाबाद जिला प्रशासन बढ़ाकर 32% कह रहे हैं*, जिससे लोगों में भ्रम पैदा हो रहा है । का0 सुदामा प्रसाद ने किसान प्रतिनिधि और जिला प्रशासन को संबोधित करते हुए कहा कि *जल्द से जल्द अकाल क्षेत्र घोषित करने की रिपोर्ट बिहार सरकार को दें* । सर्वेक्षण टीम भी बैठक से मिले फाइंडिंग के बाद महा गठबंधन सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी ।उन्होंने कहा कि भारत की सरकार के मुखिया माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की सम्मान योजना के तहत ₹6000 देती है वह भी जमीन के कागज देखकर जबकि सच्चाई यह है कि बिहार में खेती आमतौर पर भारी संख्या में खेती मनी पट्टा और बटाईदार करते हैं । *किसान सम्मान निधि योजना के तहत बेगैर कागज बटाईदार किसानों को भी किसान सम्मान योजना में शामिल कर बटाईदार को भी प्रत्येक वर्ष ₹6000 देने की आवाज उठाई है* ।उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा की सर्वेक्षण टीम बिहार सरकार और भारत सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में कौन सी खेती को बिहार के प्रत्येक जिले में अलग अलग से विकसित किया जाए जिससे किसानों को रोजगार मिल सके। इस दिशा में काम करने की जरूरत है । वहीं प्रेस को संबोधित करते हुए *इंसाफ मंच के नेता और विधायक फुलवारी शरीफ गोपाल रविदास ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार जरूर बन गई है लेकिन बिहार के शासन प्रशासन का मन मिजाज पुराना ही हैं इसे बदलने की जरूरत है और हमारी महागठबंधन की सरकार लगातार बदलने के प्रयास कर रही है*
रविदास ने बताया कि गया, जहानाबाद इलाके में बारिश नहीं होने से खेती नाम मात्र की हुई है । साथ ही साथ *पानी का लेअर इतना नीचे चला गया है कि पीने के पानी का भी अभाव हो गया है।खासकर ग्रामीण अंचलों में *महा दलितों को पानी नहीं मिल रहा है सरकार से व आग्रह है कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में हैंड पाइप लगाया जाएऔर नल जल योजना को देखरेख करते हुए व्यवस्थित किया जाए।
उन्होंने कहा कि बिहार में जहानाबाद के अध्ययन करने के बाद पता चला है कि सरकार बटाईदारों को सहयोग करना चाहती है लेकिन बैंकर्स बटाईदारों को केसीसी नहीं दे रहे हैं जो विकास में बाधक है। जिला प्रशासन को सलाह दिया है कि बैंकर्स पर ध्यान दिया जाए ताकि बटाईदारों को चिन्हित कर के ऐसी से लाभान्वित किया जाए, सीसी सुविधा भी मिल सके विधायकों ने एकमत होकर से जल्द से जल्द सरकार को सुझाव देने का आश्वासन दिया है कि बिहार को अकाल क्षेत्र घोषित किया जाए सर्वेक्षण टीम में कांमरेड सुदामा प्रसाद सभापति कृषि उद्योग विकास समिति ,विधायक गोपाल रविदास फुलवारी शरीफ ,मंजू अग्रवाल शेरघाटी गया ,बीमा भारती रूपौली पूर्णिया ,छत्रपति यादव खगड़िया सहित एक दर्जन विधायक टीम में शामिल रहे ।




