रिपोर्ट – अमित कुमार!
पटना जू अपना 50 वा वर्षगांठ मना रहा है इस मौके पर पटना जू में अलग-अलग डिपो में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया
संजय गांधी जैविक उद्यान के स्थापना दिवस के अवसर पर मौके पर पहुंचे मन पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने सबसे पहले दीप प्रज्वलित कर सभा की शुरुआत की, इस मौके पर उन्होंने बताया कि “आज पर्यावरण को बचाना कितना आवश्यक है, पेड़ लगाना बहुत जरूरी है अगर हम पर्यावरण को नहीं बचाएंगे तो पर्यावरण भी हमें उसका सही जवाब नहीं देगा, अगर हम पेड़ काटेंगे तो हमें रहने में दिक्कत होगी, उन्होंने साफ कहा है कि आज कई जगहों पर ज्यादा बारिश हो जाती है तो कहीं कहीं सूखे पड़ जाते हैं पहाड़ों पर जंगल काट दिए जाते हैं जिसके कारण पर्यावरण खराब हो रहा है सभी लोगों को पेड़ लगाना चाहिए ,,
वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री के बारे में कहा कि देश में रहकर देश के हित की बात नहीं करना प्रधानमंत्री के लिए ठीक नहीं,
इसी कड़ी में आज तीन दिवसीय नेशनल बायोलॉजी कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ किया गया है जो आज से 7 अगस्त तक चलेगा. मंत्री तेजप्रताप यादव के द्वारा दीप प्रज्वलन कर बायोलॉजी कॉन्फ्रेंस का शुरुआत किया गया है. इसमें देश के कई प्रख्यात विशेषज्ञ अपने अनुभव को साझा करेंगे इस कार्यक्रम में स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राओं को भी बुलाया गया है जिसमें तमाम लोगों को जानकारी दिया जाएगा किस तरह से पर्यावरण संरक्षण किया जा सकता है और इसके साथ ही साथ मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि जो भी डेलिगेट्स छात्र-छात्राएं इस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा ले रहे हैं उनको राजगीर जू सफारी फ्री में घुमाया जाएगा वहां के नेचर सफारी को दिखाया जाएगा जिससे कि और अनुभव साझा करने का मौका मिलेगा और जो डेलिगेट्स दूसरे स्टेट से आए हैं वह अपने स्टेट में जाकर के बिहार के नेचर सफारी को अमल भी करेंगे
बाइट -तेज प्रताप यादव वन पर्यावरण मंत्री




