रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार
नालंदा -लहेरी थाना पुलिस और पावापुरी ओपी थाना पुलिस के द्वारा नालंदा जिले में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है आपको बता दें कि साईबर अपराधियों के विरूद्ध नालंदा पुलिस के द्वारा कार्रवाई के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर लहेरी थाना की पुलिस ने शिवपुरी मोहल्ला के आशुतोष कुमार के मकान में छापामारी की गयी। जिसमे पुलिस ने 03 साईबर फ्रॉड को गिरफतार किया गया है।गिरफ्तार साइबर ठगों के पास से छापामारी के क्रम में पुलिस ने अलग-अलग कम्पनी के 19 मोबाईल सेट, 23 सीम कार्ड, 11 एटीएम कार्ड, 7 आधार कार्ड, दो पासबुक, एक चेकबुक तथा एक एक्ट्रीम साईबर वाईफाई मशीन साथ में दो विदेशी शराब की बोतल को बरामद किया गया है। पुलिस के द्वारा अभियुक्तों से गहराई से पूछताछ की जा रही है तथा इस साईबर फ्रॉड के कारोबार से जुडे अन्य साईबर अपराधियों के विरूद्ध पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जा रही है। गिरफतारी एवं बरामदगी के संबंध में पुलिस के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
बाइट।डॉक्टर शिब्ली नोमानी डीएसपी
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




