बिहार मानवाधिकार आयोग के रजिस्ट्रार का भव्य स्वागत!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

बिहार मानवाधिकार आयोग के रजिस्ट्रार का भव्य स्वागत!
एडवोकेट्स एसोसिएशन में पहुँचे बिहार मानवाधिकार आयोग के रजिस्ट्रार!
मुजफ्फरपुर – बिहार मानवाधिकार आयोग के रजिस्ट्रार अवकाशप्राप्त न्यायाधीश शैलेन्द्र कुमार सिंह आज जिले के एडवोकेट्स एसोसिएशन में पहुँचे। उनके साथ अवकाशप्राप्त न्यायाधीश मनोज शंकर भी थे, जहाँ अधिवक्ताओं ने मानवाधिकार आयोग के रजिस्ट्रार को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा दोनों न्यायाधीशों को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। मानवाधिकार अधिवक्ता एस. के. झा ने बताया कि बिहार मानवाधिकार आयोग के रजिस्ट्रार शैलेन्द्र कुमार सिंह मानवाधिकार के प्रति इतने सजग रहते हैं कि उनकी सजगता को देख कर ही हम जैसे मानवाधिकार कार्यकर्त्ता ऊर्जावान महसूस करते हैं। मौके पर एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रामशरण सिंह, महासचिव वी. के. लाल, जिला बार एसोसिएशन के महासचिव सच्चिदानंद सिंह, मानवाधिकार अधिवक्ता एस. के. झा, वरीय अधिवक्ता विजय कुमार शाही, रामबाबू सिंह, राजीव रंजन, राजू रंजन, अशोक कुमार, ब्रजेश कुमार, अजय कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में अधिवक्तागण मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें