अनिल शर्मा की रिपोर्ट:

नवादा : गुरुवार को जिले के गोविंदपुर चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक में एक ग्राहक से रुपए की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। घटना उस वक्त घटी जब एक बैंक ग्राहक रुपए निकासी करने के बाद पूर्व से बैंक में मौजूद एक ठग ने बैंक ग्राहक से रूपए चेंज करने को कहा और 21 हजार के बदले 4 हजार देकर 17हजार रुपए लेकर चंपत हो गया , जिसकी तस्वीर बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद है।

पीड़ित व्यक्ति सलाउद्दीन ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है।
गोविंदपुर डीह निवासी मोहम्मद सलाउद्दीन ने बताया कि गुरुवार को पैसे की निकासी को लेकर बैंक गया हुआ था। तभी बैंक परिसर में पूर्व से मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने पैसे की निकासी की रकम की पूछताछ की। निकासी की रकम बताए जाने पर उस व्यक्ति के द्वारा 21 हजार रुपए निकासी के लिए पर्ची में भरा गया। उन्होंने कहा कि मैंने अपने खाते से 21 हजार रुपए की निकासी की है । बैंक के द्वारा मुझे सौ-सौ रुपए का नोट दिया गया है। पास में रहे उस व्यक्ति ने मुझे कहा कि सौ-सौ का सभी नोट तुम मुझे दे दो मैं इसके बदले तुम्हें 500 वाला नोट दूंगा। पैसे खुदरा करने के नाम पर उस व्यक्ति को मैंने निकासी की गई सभी रुपए दे दिए।

उसके बदले में उस व्यक्ति के द्वारा दिए गए पैसे को गिनती करने लगा। गिनती के दौरान मात्र 4 हजार रुपया पाया। जो नीचे से दो नोट पाँच सौ का था। बाकी सभी सौ का। पैसा गिनती करने के क्रम में वह ठग 17 हजार रुपए लेकर भाग चुका था। तुरंत इसकी सूचना बैंक प्रबंधक को दिया गया , बैंक प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रक्रिया के तहत सीसीटीवी फुटेज निकालकर ठग की पहचान जल्द ही कर ली जाएगी।
बता दें कि गोविंदपुर पीएनबी बैंक में इस तरह की ठगी की घटना पूर्व में भी कई बार घट चुकी है।




