मॉर्निंग वॉक के लिए निकले ठेला चालक की अज्ञात वाहन के धक्के से मौत, विरोध में एनएच जाम!

SHARE:

रिपोर्ट: अनमोल कुमार

पटना। बाढ़ थाना क्षेत्र स्थित सवेरा चौक के पास nh31 पर अज्ञात वाहन ने मॉर्निंग वॉक में निकले एक ठेला चालक को भीषण टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था की दुर्घटना स्थल पर ही ठेला चालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना अहले सुबह की बतायी जाती है। सड़क हादसे की खबर सुनते ही मॉर्निंग वॉक के लिए निकले अन्य लोग दुर्घटना स्थल पर जमा हो गए, और शव की पहचान होने पर मृतक के घर वालों को सूचित किया गया। मृतक राजकुमार उर्फ कारू यादव स्थानीय काजीचक मोहल्ले का रहने वाला बताया जाता है। घटनास्थल पर जुटे लोग nh31 को जाम कर उचित मुआवजे की मांग करने लगे। काफी मशक्कत के बाद सड़क जाम को हटाया जा सका।

बाढ़ पुलिस द्वारा घटना के संबंध में खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज की माने तो, वाहन को अचानक तीव्र गति में पीछे करने की वजह से हादसा हुआ है। जिसे वाहन चालाक की लापरवाही तो कहा ही जा सकता है, साथ ही साथ सिस्टम की लापरवाही को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। क्योंकि व्यस्ततम शहर में


तब्दील बाढ़ शहर के किसी भी चौक-चौराहे पर आसानी से दिखने वाली रोड इंडिकेटर नहीं है! यही वजह है कि वाहन चालक अज्ञात रूट अपना लेते हैं, और फिर आनन-फानन में वाहन को पीछे करना पड़ता है! जो सीधे-सीधे हादसे को दावत देती है! ऐसे ही हादसे का शिकार हुआ है राजकुमार यादव

Join us on:

Leave a Comment