रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!
_मोतिहारी के गांधी चौक पर पूर्वी चम्पारण युवा कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से खुश होकर जश्न मनाते हुए पटाखे फोड़े गए व आमजनों के बीच मिठाइयां बांटी गई। उक्त अवसर पे युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बिट्टू यादव ने कहा-हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का तहे दिल से स्वागत करते हैं, संविधान, लोकतंत्र और भारत के आम लोगों की जीत हुई है।
आगे श्री यादव ने कहा,भाजपा की पूरी मशीनरी के निरंतर प्रयासों के बावजूद हमारे नेता राहुल गांधी ने हार मानने से इंकार करते हुए न्यायिक प्रक्रिया में अपना विश्वास जताया है। यह फैसला सत्य और न्याय की पुष्टि करता है।
वही अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य शैलेंद्र कुमार शुक्ल ने कहा कि,डरपोक तानाशाह की लाख कोशिशों के बावजूद देश के लोकतंत्र और संविधान के सच्चे रखवाले की जीत हुई है।
राहुल गांधी की सजा पर रोक लगने के बाद पूर्व जिला अध्यक्ष श्री शुक्ल ने कहा के अब बिना किसी विलंब के उनकी सांसद की सदस्यता को बहाल कर देनी चाहिए।
इस अवसर पे उपस्थित एनएसयूआई के जिलाअध्यक्ष आशीष कुमार ने कहा के आज न्याय के चौखट पे सच्चाई की ताकत से करोड़ों देशवासियों के हौसलों और उम्मीदों की जीत हुई है। जो ये सोचते थें के राहुल जी की सदयता छीन कर उनकी आवाज को दबा देंगे ये उनके लिए बड़ा सबक है।





