नालंदा – जुआ खेलते वार्ड पार्षद पति समेत 19 गिरफ्तार, नकदी व 18 मोबाइल जब्त!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार

नालंदा -बिहार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अंबेर मोहल्ला स्थित एक मकान में छापेमारी कर जुआ खेलते बिहारशरीफ नगरनिगम के वार्ड पार्षद पति- पुत्र समेत 19 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इन लोगों के पास एक लाख 78 हजार रुपए, ताश के पत्ते और 18 मोबाइल को बरामद किया है।
सदर डीएसपी डॉक्टर शिब्ली नोमानी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अंबेर मोहल्ला स्थित मधु कुमार के मकान में कुछ लोग इकट्ठा होकर जुआ खोल खेल रहे हैं । इसी सूचना पर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार सभी लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार रवि कुमार उर्फ आशीष रंजन वार्ड पार्षद पति जबकि चंदन कुमार वार्ड पार्षद के पुत्र बताए जा रहे हैं। गिरियक थाना क्षेत्र के बकरा गांव निवासी दीपक कुमार उर्फ बड़ा बाबू समेत अधिकांश अभियुक्तों का लम्बा अपराधिक इतिहास पाया गया है, जो हत्या / लूट / डकैती / शराब / हत्या का प्रयास / इत्यादि कांडों में आरोप पत्रित रहे है। इनके ऊपर नालंदा पटना में कई मामले दर्ज हैं।

बाइट।डॉक्टर शिब्ली नोमानी सदर डीएसपी

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment