ऋषिकेश की रिपोर्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा निर्देशित मोटा अनाज कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रज्ञा भारती के द्वारा बिहारशरीफ पार्टी कार्यालय में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री सह बीजेपी नेता आरसीपी सिंह के अलावे भाजपा नेता संजय राकेश ने शिरकत की। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के ऊपर चुटकी लेते हुए कहा की जिस नेता की पहचान एनडीए कार्यकर्ताओं के बल पर बनी है। मुंगेर लोकसभा चुनाव के दौरान एनडीए कार्यकर्ताओं और समर्थक के ही वोट से आज वह मुंगेर लोकसभा से सांसद हैं। इसीलिए ललन सिंह को कुछ भी कहने से पहले एक बार सोच विचार कर लेना चाहिए। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की यह भाषा 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद बिल्कुल बदल जाएगी। इंडिया फोविया की भाषा ललन सिंह 2024 में अगर लोकसभा चुनाव जीत जाते हैं तब सुनने में शायद अच्छा लगेगा। वही बिहार में पढ़ते अपराध को लेकर आरसीपी सिंह ने डीजीपी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसी प्रकार का निर्देश डीजीपी को नहीं देते हैं। डीजीपी बिहार के किसी पुलिस अधीक्षक से बात नहीं करते है। जिसके कारण बिहार में आए दोनों अपराधी घटना बढ़ रही है। जब एनडीए की सरकार 2005 से 2010 तक थी तो उस दौरान रोजाना अपराधिक घटनाओं को लेकर डीजीपी से रोज मॉनिटरिंग होती थी। आज वर्तमान में बिहार में शासन की पूरी व्यवस्था समाप्त हो चुकी है पूरे बिहार में नीतीश कुमार का इक़बाल भी खत्म हो गया है। जिसका दुष्प्रभाव बिहार के लोगों को झेलना पड़ रहा है।
बाइट।आरसीपी सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




