नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बेगूसराय सदर अस्पताल में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान सदर अस्पताल के महिला एवं प्रसूति ओपीडी में ब्रेस्ट फीडिंग बच्चों को स्तनपान के लिए काउंटर बनाया गया है। जहां नवजात शिशुओं को मां स्तनपान कराएगी और शिशुओं के लिए स्वास्थ्य वरदान साबित होगा इसको लेकर सदर अस्पताल पूरी सजग और व्यवस्थित दिख रही है। इस मौके पर गांधी फेलो पीरामल के पदाधिकारी पूजा सिंह, और पूर्णिमा सिह ने बताया कि 1 अगस्त से विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है। बेगूसराय सदर अस्पताल के महिला एवं प्रसूति ओपीडी में नवजात शिशु और माताओं के लिए ब्रेस्टफीड काउंटर बनाया गया है जहां मां अपनी शिशुओं को स्तनपान कराएंगे
बाइट: पूजा सिंह सदर अस्पताल
बाइट:-पूर्णिमा सिंह सदर अस्पताल




