प्राकृतिक एवं मानवकृत आपदा और जोखिम प्रबंधन पर प्रशिक्षण!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना । प्राकृतिक एवम मानवकृत आपदा से मुकाबला तथा आपदा जोखिम को कम करने के लिए तैयार किया जा रहे हैं आपदा मित्र। बिहटा के नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान में 31 जुलाई से आपदा मित्रों का 12वां बैच का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ जो 11 अगस्त तक चलेगा। इसका आयोजन बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने किया है ।बिहार राज्य नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय इस 12 दिवसीय प्रशिक्षण का कमाल संभाले हुए इस प्रशिक्षण के प्रशिक्षण प्रभारी एवम पूर्व ईस्पेक्टर गणेश जी ओझा ने गैस सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाने के कई गुरु बताएं ।पूर्व इंस्पेक्टर एवं प्रशिक्षक के डी यादव ने तथा संतोष कुमार ने सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने के पूर्व के उपायों की जानकारी दी । पटना नागरिक सुरक्षा कोर के चीफ वार्डन एवम वरीय प्रसिक्षक बि जय कुमार सिंह एलियंस श्याम नाथ सिंह ने आपका मित्रों को विस्फोट के बारे में बताया ।प्रशिक्षक सूरज कुमार सिन्हा ने आग को पहचानने के तरीकों की जानकारी दी । इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक रमन कुमार ,सत्येंद्र कुमार ,सहायक प्रशिक्षक दिनेश कुमार अजीत कुमार इत्यादि ने भी आपदा मित्रों को आपदा जोखिम नियुनिकरण के विभिन्न आयामों के बारे में बताया।

Join us on:

Leave a Comment