कुख्यात बालू माफिया, टॉप टेन में शामिल सत्येंद्र पांडेय 8 गुर्गो, कई रायफल, पिस्टल समेत दबोचा गया!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

आरा/ पिछले कई महीनों से भोजपुर पुलिस के लिए सिरदर्द बना बालू माफिया सत्येंद्र पांडे अपने 8 कुख्यात साथियों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया ।भोजपुर पुलिस को कल देर रात उस वक्त एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस कप्तान प्रमोद कुमार को सूचना मिली कि कुख्यात बालू माफिया सत्येंद्र पांडे अपने कुछ सहयोगियों के साथ एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में लगा हुआ है ।वही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस कप्तान के आदेश पर एक टीम का गठन कर कोईलवर थाना क्षेत्र के कामलुचक इलाके में छापेमारी की जीसमें सत्येंद्र पांडे सहित 8 को कुख्यात टॉप टेन अपराधी भारी संख्या में हथियार और और गोला बारूद के साथ गिरफ्तार कर लिया गए।कमालुचक इलाके में जैसे ही कुख्यात सतेंद्र पांडे को भनक लगी कि पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया है उसने पुलिस बल पर भी फायरिंग शुरू कर दिया ।वही पुलिस बल ने भी जवाबी कार्रवाई में कई राउंड फायरिंग किया जिसके बाद अंततः सत्येंद्र पांडे ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया ।पुलिस ने कुख्यात सत्येंद्र पांडे और उसके साथियों के पास से एक एस एल आर राइफल 5, 315 बोर का 5 राइफल, एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल ,5 मोबाइल ,तीन एसएलआर का मैगजीन, और भारी संख्या में गोली सहित कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं। पुलिस सत्येंद्र पांडे की गिरफ्तारी को एक बड़ी सफलता मान रही है।वहीं भोजपुर पुलिस ने भारी मात्रा में गजराजगंज इलाके में छापेमारी कर गाँजा भी बरामद किया है।पुलिस की इस करवाई के बाद अपराधियों में हड़कंप की स्थिति है। 
बाईट/-प्रमोद कुमार(एस पी भोजपुर)

Join us on:

Leave a Comment