रिपोर्ट – ऋषभ कुमार
वैशाली। जिले के लालगंज थाना अंतर्गत बाजार के निकट एक्सिस बैंक में बदमाशों ने हथियार के बल पर बैंक से बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। बताया गया है कि मंगलवार की बैक खुलते ही ग्यारह बजे के पास चार अपराधियो ने लूट की राशि को बैंग में डालकर बड़े ही आराम से पीट पर लाद कर भाग गया है। लूट की रकम करीब एक करोड़ से ऊपर बताया जा रहा है। हालांकि बैंक के अधिकारी द्वारा लूट की राशि कंफर्म नहीं की गई है।
इधर घटना की सूचना मिलते ही लालगंज थाने की पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। बैंक में लगे हुए सीसीटीवी कैमरा को पुलिस खंगाल रही है। घटना को लेकर सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश भी दलबल साथ घटना स्थल पहुंचकर पुरी मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
बताया गया है कि दो अपाची बाइक सवार होकर चार बदमाश बैंक में बैंग लेकर पहुचेे थे। तभी सभी बैंककर्मी अपने काम में व्यस्त थे। तभी पिस्टल के बल कैस काउंटर पहुंच कर सभी को गण प्वाइंट पर ले लिया है बड़ी लुट की अंजाम देकर भाग खड़े हुए। एक बाइक पर सवार दो बदमाश हाजीपुर की ओर भागें जबकि दूसरे बाइक सवार दो बदमाश मुजफ्फरपुर की ओर भाग गया है।
बाइट तिरहुत आईजी




