आरा/आशुतोष पाण्डेय
आरा/ भोजपुर जिले में जुगाड़ गाड़ी का बंद होना अब जिला प्रशासन के लिए सर दर्द बनता दिखाई देने लगा है, जहां एक तरफ जुगाड़ गाड़ी के सहारे अपना जीवन यापन कर रहे हैं, सैकड़ों लोगों का अचानक परिवहन विभाग के द्वारा जुगाड़ गाड़ी को पूरी तरह से बंद कर देने के बाद अब भुखमरी की स्थिति सामने आ गई है, जैसे ही जुगाड़ गाड़ी वाहन संचालकों को यह सूचना मिली कि उनकी जुगाड़ गाड़ी को अब पूरी तरह से बंद कर दिया गया है, तो उन्होंने भाकपा माले का सहारा लिया और भाकपा माले ने भी जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया, भाकपा माले विधायक मनोज मंजिल के नेतृत्व में आज जुगाड़ गाड़ी संचालकों के द्वारा एक दिवसीय विशाल महा धरना का आयोजन किया गया, जिसमें जिला प्रशासन से यह मांग की गई की इनके जुगाड़ गाड़ी को चलने दिया जाए नहीं तो एक बड़ा आंदोलन खड़ा होगा ,भाकपा माले विधायक मनोज मंजिल ने साफ तौर पर आगाह किया है कि अगर इनकी जीविका के साथ खिलवाड़ किया जाएगा तो सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने का काम भाकपा माले करेगी।
बाईट/-मनोज मंजिल(भाकपा माले विधायक)




