नीतीश कैबिनेट ने कुल 10 एजेंडा पर मुहर लगाई,सिर्फ गंगाजल आपूर्ति के लिये 45 सौ करोड़ से अधिक स्वीकृत!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

गंगा जल आपूर्ति के लिए 4515.70 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। नवादा में भी गंगा जल पहुंचाया जा रहा है। राजगीर और गया के शहरी क्षेत्रों में पीने का पानी पहुंचाया जा रहा है।

गाड़ियों के बकाया टैक्स के एकमुश्त भुगतान पर टैक्स पर लगने वाले जुर्माना में छूट दी जाएगी। अगले छह माह के अंदर राशि भुगतान किए जाने पर जुर्माना नहीं लिया जाएगा। जुर्माना माफी पर कैबिनेट ने मुहर लगाई है। नियोजित शिक्षकों का वेतन संरक्षण की स्वीकृति दी गई है। 20 अगस्त 2020 से यह प्रभावी होगा। त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के नियोजित शिक्षकों को लाभ मिलेगा।

बिहार स्वास्थ्य सेवा नियुक्ति एवं सेवा शर्त संशोधन नियमावली 2023की स्वीकृति और इसे लागू करने पर कैबिनेट ने मुहर लगाई है।

चौथे कृषि रोड़ मैप में तीन करोड़ 16 लाख रुपए निकासी पर मुहर लगी है।

शिवहर में 520 बेड का प्लस 2 आवासीय विद्यालय बनेगा। कुल 38 करोड़ रुपए खर्च से यह विद्यालय बनेगा। अन्य पिछड़ा वर्ग के कन्या आवासीय विद्यालय के निर्माण पर कैबिनेट ने मुहर लगाई है।

Join us on:

Leave a Comment