नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर
बेगूसराय में गंगा समग्र ने पर्यावरण को रक्षा के लिए लगातार पौधा वितरण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है कार्यक्रम के आज दूसरे दिन गंगा समग्र ने फलदार वृक्ष वितरण के दौरान शनिवार को राजौरा गांव में 50 फलदार वृक्ष वितरण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया इस दौरान रविवार को सिमरिया गांव में लगभग एक सौ अधिक फलदार वृक्ष का वितरण किया और लोगों को पर्यावरण और फलदार वृक्ष के बारे में जानकारियां दी। फलदार वृक्ष वितरण के मौके पर अविनाश कुमार, अनमोल कुमार, अमित कुमार, साकेत कुमार, रंजन कुमार, सत्यम कुमार की अग्रिम भूमिका रहा। वृक्ष वितरण कार्यक्रम अनवरत रूप से चलेगा जिसका लक्ष्य एक हजार से अधिक फलदार वृक्ष को वितरण करना है। और फलदार पौधा वितरण होगा तथा 75 पंच पल्लव का पौधा भी लगाया जाएगा अविरल गंगा निर्मल गंगा बनाना है।




