नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर
बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जिनेदपुर पंचायत के पूबारी रजौडा गांव निवासी अरविंद राय के 22 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार को गाल के पास एक गोली लगी है। परिजनों ने कहा है कि अपराधियों ने इसे गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना के संबंध में सदर डीएसपी अमित कुमार से पूछने पर बताया कि गोली शनिवार को लगी थी लेकिन घर के परिजनों ने उस समय घटना की सूचना देनी चाहिए था लेकिन पुलिस को सूचना घर के परिजनों के द्वारा रविवार को दिया गया है यह मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस गहन जांच कर रही है प्रथम दृष्टया में यह मामला थोडा मुझे संदिग्ध लग रहा है पुलिस अभी घटना की सघन जांच में जुट गई है। घायल व्यक्ति का इलाज बेगूसराय के निजी अस्पताल में चल रहा है।




