पटना के मेहंदीगंज गोलिकांड व हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार, बाइक जब्त!

SHARE:

रिपोर्ट : – अमित कुमार पटना

: – पटना सिटी के महेंदीगंज थाना अंतर्गत महेशपुर इलाके में बीते 9 जुलाई को अपराधियों ने 2 लोगो को गोली मार दी थी। जिसमे से एक व्यक्ति की इलाज के क्रम में मौत हो गई थी। जिनकी पहचान शशि भूषण प्रसाद के रूप में की गई। वही गोली लगने से एक युवक घायल हो गया था जिसकी इलाज जारी है। पुलिस ने घायल युवक की पहचान महेशपुर निवासी विष्णु पासवान के रूप में की। वही घटना के बाद सभी अपराधी कर्मी भागने में सफल हो गए थे। जहां पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की माध्यम से अपराधियों की पहचान कर छापेमारी में जुट गई थी। वही इस घटना में शामिल 2 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान महेशपुर निवासी कुंदन राज और संजय कुमार के रूप में किया गया है। वही घटना में प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस पूरे मामले पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना में 7 अपराधी शामिल थे जिसमें से 2 अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वही फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
बाइट : – धर्मेन्द्र कुमार थानध्यक्ष

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें