जिले में उर्वरक के नियंत्रित मूल्य पर बिक्री हेतु सघन छापेमारी अभियान चलेगा जिलाधिकारी

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

जिला पदाधिकारी द्वारा उर्वरक के नियंत्रित मूल्य पर बिक्री हेतु निरंतर सघन छापेमारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया हैं। निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर उर्वरक बिक्री होने पर संबंधित प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी दोषी होंगे।उर्वरक की कालाबाजारी,जमाखोरी की रोकथाम हेतु सभी उर्वरक निरीक्षक अपने क्षेत्र अंतर्गत अधिक मात्रा में उर्वरक बिक्री करने वाले प्रतिष्ठानों पर सतत निगरानी रखेंगे। पीओएस मशीन में उपलब्ध उर्वरक का भौतिक सत्यापन करना सुनिश्चित करेंगे।जिला पदाधिकारी द्वारा उर्वरक के समुचित एवं व्यवस्थित वितरण हेतु जिला एवं प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन करने एवं वितरण संबंधी रजिस्टर संधारित करने हेतु निर्देशित किया गया।जिला कृषि पदाधिकारी को अगस्त एवं सितंबर माह के संभावित खपत के अनुसार उर्वरक की मांग विभाग से करने हेतु पत्राचार करने हेतु निर्देशित किया गया है।जिले के किसानों को उर्वरक की कमी ना हो इसके लिए जिला पदाधिकारी द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी को उर्वरक की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Join us on:

Leave a Comment