लूट की रकम समेत 3 हथियारबंद डकैतों को पुलिस ने दबोचा!

SHARE:

रिपोर्ट : आदित्यानंद आर्य

एंकर : सीतामढ़ी पुलिस ने बीते दिन भारत नेपाल बॉर्डर के सोनबरसा में हुए डकैती कांड का उद्भेदन करते हुए तीन डकैतों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने डकैतों के पास से लूट के 26 हजार रुपए, मोबाइल फोन और हथियार बरामद किए है। बतादे की बीते तीन जुलाई की रात्रि सोनबरसा थाना क्षेत्र के जयनगर गांव में पैक्स अध्यक्ष रामसिकिल प्रसाद के घर धबाबोल नगद समेत 6 लाख की संपत्ति लूट ली थी। वही इस दौरान विरोध करने पर डकैतों ने गृहस्वामी की पत्नी रीता देवी को मारपीट कर जख्मी भी कर दिया था। घटना की जांच को लेकर सोनबरसा थाना की प्रशिक्षु डीएसपी सह सोनबरसा थानाध्यक्ष सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में स्पेशल टास्क फोर्स का घटना किया गया था। जिनके द्वारा जांच के दौरान घटना में लूटे गए मोबाइल फोन के IMEI नंबर के आधार पर छापेमारी कर एक एक कर सभी डकैतों को गिरफ्तार कर लिया। सभी डकैत सोनबरसा और बथनाहा थाना क्षेत्र के रहने वाले है।

बाइट : मनोज कुमार तिवारी, एसपी, सीतामढ़ी

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें