लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का सभी प्रखंड कार्यालयों पर आक्रोशपूर्ण धरना!

SHARE:

रिपोर्ट : आदित्यानंद आर्य

सीतामढ़ी : दो दिन पूर्व पटना में विधान सभा मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर की गई लाठीचार्च एवं हत्या के विरोध सीतामढ़ी जिला के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस दौरान डुमरा अंबेडकर स्थल पर जिलाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में जिले के दर्जनों कार्यकर्त्ताओ ने धरना दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा की विधानसभा मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के हत्या की साजिश रची गई थी। उन्होंने बताया की भाजपा कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से मार्च निकाल रहे थे। लेकिन सत्ता के अहंकार में चूर नीतीश सरकार के इशारे पर सभी पर बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज की गई। जिसमे जहानाबाद के भाजपा जिला महामंत्री विजय सिंह की मौत होगा है। जिसका जिम्मेदार सिर्फ नीतीश सरकार है। उन्होंने कहा की आज से नीतीश सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है और जनता इस लाठी चार्ज का बदला जल्द उनसे आने वाले चुनाव में लेगी।

बाइट : मनीष कुमार, जिलाध्यक्ष, भाजपा, सीतामढ़ी

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें