रिपोर्ट – संतोष तिवारी
आज दिनांक 10/07/2023 को 74वां वन महोत्सव का आगाज कृषि विज्ञान केंद्र तुर्की में आदरणीय अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन प्रमंडल पदाधिकारी,आदरणीय आयुक्त(प्रमंडल तिरहूत) एवं DPM (जीविका) अनिशा गांगुली के द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर ,DM मुजफ्फरपुर श्री प्रणव कुमार APCCF श्री अरविंदर सिंह, DFO श्री रेवती रमन, नगर आयुक्त नवीन कुमार सिटी SP अरविंद प्रताप सिंह, उपस्थित थे। मुख्य अतिथि के रूप में तिरहूत प्रमंडल के आयुक्त सम्मानीय गोपाल मीना मौजूद रहे।
उक्त अवसर पर सभी गणमान्य लोगों के द्वारा पौधा रोपण किया गया एवं वन तथा पर्यावरण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। उक्त अवसर पर सबो के द्वारा पौधा रोपण को लेकर संकल्प लिया गया गया जिसमें जीविका के द्वारा आज स्वयंसहायता समूह के द्वारा 19213 पौधा रोपण किया गया एवं 21645 गढ्ढा खोदे गए जिसमे लगातार वृक्षारोपण का कार्य किया जाएगा।
इसके बाद समाहरणालय मुजफ्फरपुर में भी वन महोत्सव कार्यक्रम हुआ जिसमे डीएम श्री प्रणव कुमार के द्वारा वृक्षारोपण का महत्व बताया गया एवं द्रुत गति से वृक्षारोपण के कार्यों को करने का सभी विभाग को निर्देश दिया।उन्होंने कहा की आज जिले के सभी कार्यालयों में पौधारोपण किया जा रहा है।10 लाख पौधा लगाने का लक्ष्य है। डीडीसी, डीपीआरओ द्वय वन प्रमंडल पदाधिकारी डीपीएम जीविका द्वारा पौधारोपण किया गया।
उक्त मौकों पर जीविका के DPM अनिशा गांगुली ने जीविका की ओर से अगले एक सप्ताह में एक लाख से अधिक वृक्ष स्वयं सहायता समूह को प्रेरित कर वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा।
अंत मे धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह समाप्ति की घोषणा की गई।





