प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन संस्कृत उच्च विद्यालय में जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार पोद्दार के अध्यक्षता में की गई प्रशिक्षण सह कार्यशाला में राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के संबंध में लोगों को जानकारी दी गई और मौलिक अधिकारों पर विशेष से लोगों को बताया गया राष्टीय मनवा अधिकार संगठन के जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का उद्घाटन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भोला प्रसाद महतो, संरक्षक राजकुमार आजाद, उपाध्यक्ष बलेश्वर महतो, रामविलास महतो, अरुण पासवान कुशेश्वर पोढर राकेश कुमार कंचन कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भोला महतो ने कहा कि मानव अधिकार संगठन को गठन इस उद्देश के साथ किया गया कि मानव को मिलने वाले मौलिक अधिकार को कोई हनन नहीं कर सके और शोषित पीड़ित लोगों को न्याय दिला सके राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन को 1993 को गठन किया गया था उस दिन से आज तक लोगों के हित में काम कर रहे हैं कार्यशाला प्रशिक्षण सह कार्यशाला मंच संचालन संगठन के उपाध्यक्ष बलेसर महोतो ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत कुमार ने किया इस मौके पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भोला प्रसाद महतो, प्रदेश सचिव प्रिंस कुमार, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंभू कुमार, महिला सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कंचन कुमारी, प्रदेश सचिव राकेश कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी मोहम्मद जावेद समेत कई राष्ट्रीय मनवा अधिकार के पदाधिकारी उपस्थित हुए।
बाइट;-भोला प्रसाद महतो प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन




